शनिवार को मैनाठेर थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीणा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतें लंबित हुई कार्रवाई की जाएगा। हिदायत दी कि अधिकारी तत्काल समस्या का समाधान करें ताकि किसी भी फरियादी को बार-बार थाने का चक्कर न काटना पड़े।
मैनाठेर थाने में आयोजित समाधान दिवस में 16 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से सिर्फ तीन का ही निस्तारण हो सका। डीएम और एसएसपी में थाना दिवस में अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुरानी शिकायतों के समाधान के बारे में जानकारी ली। डीएम ने राजस्वकर्मियों को जमीन से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों को सुनना होगा। साथ ही उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराना होगा। उधर, कुंदरकी थाने में आयोजित समाधान दिवस में इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने शिकायतें सुनीं। दिवस में आठ शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से चार का निस्तारण कराया गया।
25 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण
ठाकुरद्वारा। शनिवार को कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अजय मिश्रा ने दिवस में आए 25 लोगों की समस्याओं को सुना। दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें गठित की गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस संबंधी भी दो शिकायत भी आई थी। इनके निस्तारण के निर्देश संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार व विभिन्न क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
एसपी देहात ने अभिलेखों का किया निरीक्षण
भगतपुर। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी देहात संदीप कुमार मीना और एडीएम गुलाब चंद्र ने लोगों की शिकायतें सुनीं। एसपी देहात ने थाने के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाना पुलिस को लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उधर, थाना समाधान दिवस में सात फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। शिकायतों के निस्तारण के लिए एसपी देहात ने टीम गठित की है। साथ ही शिकायतों को जल्द निस्तारित कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीओ और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग उठाई
डिलारी। शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में सीओ और तहसीलदार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। दिवस में चार लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि होंसपुरा गांव निवासी हरिराज सिंह ने चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, मुडिया मोहउद्दीनपुर निवासी नीलू ने घर के सामने से कूड़ा हटवाने, सिहाली निवासी मोहम्मद रफी व इसरार ने चकरोड़ से कब्जा हटवाने की मांग की। सीओ ने शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम को रवाना भेजा।