फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएमओ की जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। बरात लेकर लौटे दूल्हे के घर में चली गोली से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट नहीं की है। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि डॉक्टरों ने लापरवाही की है या न ही यह सीएमओ की जांच के बाद तय होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी में बुधवार को इकरार की बुधवार को शादी थी। बरात ठाकुरद्वारा से विदा होकर वापस रुस्तमपुर तिगरी आ गई थी। बुधवार की रात मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मो. अरबाज निवासी गांगन वाली मैनाठेर, मोहम्मद समीर, बिलाल और मोनिश मौजूद थे। इसी दौरान तमंचे से गोली चली चल गई।
गोली मो. अरबाज के दाहिने पैर के घुटने के ऊपर लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने चक बेगमपुर स्थित फोटोन अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को तहरीर दी। जिसमें इलाज में चिकित्सकों की लापरवाही से अरबाज की मौत होना बताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल एवं गगन वाली मैं देर गांव जकात जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया चिकित्सकों की लापरवाही की जांच सीएमओ कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें