फर्जी किमी दर्शाकर बस में पंप से डीजल भराने और ट्रिप का कैश नहीं जमा करने के मामले में जांच प्रभावित करने पर पीतलनगरी डिपो के अकाउंटेंट और स्टेशन इंचार्ज को हटाया जाएगा। एआरएम पीतलनगरी डिपो ने दोनों को हटाने की संस्तुति आरएम से की है। जांच रिपोर्ट के बाद दोनाें का ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
यूनियन के नेताआें के मुताबिक नौ दिसंबर को रामनगर गई पीतलनगरी डिपो की बस के चालक ने फर्जी किमी दिखाकर पंप से डीजल भरा लिया था। वहीं परिचालक ने ट्रिप का कैश भी नहीं जमा किया। यूनियन ने इस मुद्दे को उठाया तो मामले की जांच शुरू हो गई।
लेकिन जांच में ढिलाई बरतने पर यूनियन ने दूसरे अधिकारी से जांच कराने की मांग की। जिसपर एआरएम ने अब इस मामले की जांच टीएस पीतलनगरी प्रभात चौधरी को सौंप दी है। वहीं जांच को प्रभावित कर रहे अकाउंटेंट और इंचार्ज को हटाने की संस्तुति की गई है।