फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध पर तेजाब से हमला, दो लोग झुलसे 

Thu, 26 May 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
 सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पीएसी नया गांव में छेड़खानी का विरोध पर सब्जी विक्रेता ने युवती के बहनोई पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में बहनोई बुरी तरह से झुलस गया। शोर शराबा सुनकर युवती के भाई भी आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उस पर तेजाब डाल लिया। जिसमें आरोपी भी झुलस गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती भिजवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बहनोई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


तेजाब हमले की ये घटना बुधवार सुबह पीएसी नया गांव शीलपुर में हुई। इस मोहल्ले में हरथला निवासी राज कुमार अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहता है। राज कुमार की साली को गौतमपुर नगर निवासी सब्जी विक्रेता गनपत सिंह लंबे समय से परेशान कर रहा था। गनपत कभी कॉल कर धमकी दे रहा था तो कभी रास्ते में युवती को घेरकर उसके साथ अश्लीलता करता था। राज कु़मार इसका विरोध करता था। बुधवार को गनपत फिर से मोहल्ले में  गनपत और राज कुमार के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद गनपत अपने घर चला गया और तेजाब की बोतल लेकर पहुुंच गए। उसने राज कुमार पर तेजाब से हमला कर दिया। जिसमें राज कुमार बुरी तरह से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर राज कुमार के साले आ गए। उन्होंने गनपत को पकड़ लिया। इसके बाद गनपत से बोतल छीनकर उस पर भी तेजाब डाल दिया। इस हमले में गनपत भी झुलस गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि राज कुमार की तहरीर पर राज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि गनपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


प्लास्टिक शोरूम में गनपत के साथ नौकरी करती थी युवती
मुरादाबाद। छेड़खानी के आरोपी और युवती पहले राम गंगा विहार में प्लास्टिक शोरूम में नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे। पहले भी आरोपी ने युवती को अश्लील कॉलें की थी। तब भी मामला पुलिस तक पहुंच गया था। लेकिन दोनों के बीच समझौता हो गया था। तब से आरोपी लगातार युवती को परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें