मूंढापाडे। थाना क्षेत्र गांव में पिता के डांटने पर नाबालिग बेटी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वह ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। इसी दौरान हरदोई का युवक आया और उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर ने 24 जुलाई 2026 अपनी बेटी को किसी बात पर डांट दिया था। वह नाराज होकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चली गई और ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। इस दौरान उसके संपर्क हरदोई का युवक आ गया। वह उसे अपने साथ हरिद्वार अपने कमरे पर ले गया। युवक वहां मजदूरी करता है। बाद अपने घर लें गया। आरोप है कि वहां उसने शादी कर ली। पुलिस कॉल डिटेल की मदद से युवक की जानकारी जुटाई और हरदोई में दबिश गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक दिन पहले किशोरी को तलाश लिया गया था। उसे वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया गया। हाईवे सीओ वरुण कुमार ने बताया कि आरोपी करन हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का सोमवार को मेडिकल के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।