फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में दफ्तर खोलकर फर्जी दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने घर में ही दफ्तर खोल रहा था, जहां खतौनी, आधार कार्ड और जमीन की फर्द में एडिट कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लेता था। पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार को तहसील से दस्तावेज निकालकर दूसरों को खड़ा करके जमीन बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पकड़े गए आरोपियों में फुरकान निवासी मंसूरी काॅलोनी जयंतीपुर थाना मझोला, सलीम अहमद निवासी जाहिदपुर सीकमपुर थाना भगतपुर, महेंद्र सिंह निवासी देवीपुरा थाना भोजपुर शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य तहसील से जमीनों के दस्तावेज निकलवा लेते हैं। इसके बाद साइबर कैफे से उनकी जमीन की खतौनी निकाल लेते हैं। इसके बाद से पुलिस कैफे संचालक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार को भगतपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर सीकमपुर गांव निवासी रिहान अली गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड के साथ ही अन्य दस्तावेज तैयार करता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी दस्तावेज के साथ इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें