फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्लाट दिलाने के नाम पर महिला से सात लाख 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को प्लाट दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। प्लाॅट न मिलने पर पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कटघर के आंबेडकर नगर निवासी सुशीला पत्नी गजराम सिंह ने मझोला के पीर का बाजार निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतीक अहमद, लालपुर बस्तौर निवासी मुनाजिर और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी अतीक अहमद ने उसे और उनके पति को 7 लाख 50 हजार रुपये में 147 वर्गमीटर जमीन का बैनामा कराने का वादा किया था। आरोपी के विश्वास में आकर उसने 16 चेक और एक लाख रुपये नकद अतीक अहमद को दे दिए थे।
21 मई 2019 को अतीक अहमद और उसके साथियों ने गांगन वाली मैनाठेर निवासी बृजलाल से उसके हक में बैनामा करा दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने उस प्लाॅट पर निर्माण शुरू करा किया तो अतीक अहमद, मुनाजिर और अन्य आरोपी आ गए और कहने लगे कि ये प्लॉट उसका नहीं है। बातचीत होने के बाद आरोपियों ने और रकम लेकर उस प्लाॅट पर पीड़िता को नींव भरने दी। 22 अक्तूबर 2021 को महिला अपने पति के साथ प्लॉट पर पहुंची तो दीवार तोड़कर मुनाजिर ने अपने प्लाॅट में मिला लिया था। उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी अतीक अहमद और उसके साथी धमकी देने लगे। सीओ संजय पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें