फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना पुलिस ने चोरी की झूठी सूचना देने वाले अकरौली गांव के रमेश को गिरफ्तार किया है। रमेश ने शुक्रवार को दिन दहाड़े घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। जिसका खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली गांव के रमेश ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी कि वह और उसकी पत्नी प्रेमवती खेत पर काम करने गए थे। घर पर पुत्रवधू सीमा अकेली थी। दोपहर में सीमा पशुओं को पानी पिलाने गई थी। लौटने पर पता चला कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। अलमारी से सोने चांदी के जेवर गायब है। इसकी सूचना मकान स्वामी रमेश ने पुलिस को दी।
रविवार को पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए रमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि मकान स्वामी रमेश ने चोरी की झूठी सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेमवती ने जेवर कहीं दूसरी जगह रख दिए थे। तलाशने पर भी उसे जेवर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दी। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें