फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस को चकमा देकर रामपुर पहुंचे विधायक नवाब जान

Fri, 24 Jul 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रामपुर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने सपा विधायक नवाब जान खां को हाउस अरेस्ट करने की कोशिश की लेकिन विधायक पुलिस को चकमा देकर पहले ही रामपुर पहुंच गए थे। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में सपा के प्रतिनिधि मंडल का बृहस्पतिवार को रामपुर के डीएम को ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के 28 विधायकों पूर्व विधायकों की सूची जारी कर प्रतिनिधिमंडल बनाया था। इसमें ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान खां भी शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि उन्होंने विधायक को उनकी लोकेशन जानने के लिए फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें