फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाना न मिलने पर होटल में तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप

Tue, 03 Jun 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के होटल में खाना न देने पर युवक ने अपने साथियों के साथ जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। नगर के मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी शकील अहमद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका मोहल्ला मछली बाजार में होटल है। एक जून को रात करीब 9:30 बजे। इसी मोहल्ले का एक युवक उसके होटल पर आया। उससे खाना मांगने लगा। होटल पर खाना खत्म हो गया था इसलिए उसने कहा कि वह थोड़ी देर में खाना बना कर देता है। इस पर युवक भड़क गया उसने उसे धमकी दी और मारपीट का प्रयास किया। अपने साथियों को बुलाकर होटल में तोड़फोड़ की और सामान भी इधर उधर फेंक दिया। गल्ले में रखे 5000 रुपये भी निकाल कर ले जाने का आरोप है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें