हाईवे पर पाकबड़ा के थाने के नजदीक ओवरब्रिज पर एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर दोनों टांगे एक साइड कर स्टंटबाजी कर रहा था। किसी ने युवक के स्टंटबाजी की वीडियो बनाकर डीजीपी, डीआईजी, एसपी ट्रैफिक को टैग कर ट्वीट कर दिया।
दिल्ली मार्ग पर बुलेट पर स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बुलेट सवार को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी बुलेट सीज कर 14 हजार का चालान किया है।
विज्ञापन
हाईवे पर पाकबड़ा के थाने के नजदीक ओवरब्रिज पर एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर दोनों टांगे एक साइड कर स्टंटबाजी कर रहा था। किसी ने युवक के स्टंटबाजी की वीडियो बनाकर डीजीपी, डीआईजी, एसपी ट्रैफिक को टैग कर ट्वीट कर दिया। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार युवक की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने शनिवार की रात को युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी के अनुसार पकड़ा गया युवक शौकत अली दौलतबाग थाना नागफनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी बुलेट मोटरसाइकिल को तत्काल सीज कर दिया। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में 14 हजार रुपये का चालान काट दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर संदेश दिया कि अब स्टंटबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि ऐसे लोग दूसरे की जान को खतरे में डालते हैं।