फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पुलिसकर्मियों की निगरानी के बीच केंद्रों पर भेजे गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन का समय रह गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्रों को प्रश्नपत्र पुलिस की मौजूदगी में भेजे गए हैं। इस दौरान शिक्षा और जिला प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी रही।मुरादाबाद में 113 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 85 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 16 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज से सभी केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए ओएमआर शीट भेजी गईं। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की निगरानी के लिए अलावा पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। प्रश्नपत्रों को बंद गाड़ी और दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भेजा गया है। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी, एसडीएम मनी अरोड़ा और जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अरुण कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें