फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी दस्तावेज से मकान कब्जाने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने किरायेदार पर फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान कब्जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के ताड़ीखाना चौक कंजरी सराय निवासी राजबाला ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पति सुशील कुमार सिंह के नाम ताड़ीखाना चौक पर मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों में विपिन शुक्ला अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। महिला ने बताया कि वह मकान के ऊपरी हिस्से में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव चली गई थीं।
इसी दौरान विपिन शुक्ला ने मकान के एक हिस्से में अपने बेटे हिमांशु की दुकान खुलवा दी। अब उसने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया है और खाली नहीं कर रहा है। महिला का आरोप है कि उनके पति के फर्जी हस्ताक्षर कर एक एग्रीमेंट तैयार करा लिया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर विपिन शुक्ला और उसके बेटे हिमांशु शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें