मुरादाबाद। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नईम बाइक मैकेनिक है। नईम नागफनी थानाक्षेत्र के सराय हुसैनी बेगम मोहल्ला निवासी है। उसके खिलाफ तीन जुलाई 2020 को नागफनी थाने में 124 ए, 153 ए,153 बी, 505 (2) आईपीसी और 66 च आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से अलग-अलग तारीख में आपत्तिजनक पोस्ट कर एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। आरोप है कि उसने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी युवक नईम को शनिवार दोपहर क्षेत्र में दंाग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी नईम को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।