फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाबालिग बहनों के अपहरण का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। दो सगी नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोपी को बिलारी पुलिस ने रविवार शाम बिलारी स्योंडारा रोड पर जंगल में मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाहिने पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और चार कारतूस मिले।
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की 13 वर्षीय और नौ वर्षीय पाैत्रियां शनिवार देर शाम स्योंडारा बस स्टैंट के निकट शनि मंदिर से पूजा करके लौट रही थीं। तभी रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के चाैकोनी गांव निवासी आसे बाइक से आया और दोनों बहनों से कहा कि तुम्हारे दादा आगे बुला रहे हैं। दोनों को बाइक पर बैठाकर भगा ले गया।
लड़कियों के शोर मचाने पर आरोपी ने छोटी बहन को घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर और बड़ी बहन को पांच किमी दूर संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ के बेरनी गांव के संपर्क मार्ग पर छोड़ा था। परिजनों की तलाश के दौरान बड़ी बहन बदहवाश हालत में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने रात में ही किशोरी का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया था।एसएसपी ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के लिए बिलारी पुलिस को निर्देश दिए। बिलारी पुलिस के अलावा एसओजी को भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गय
रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आसे बिलारी स्योंडारा रोड पर जा रहा है। पुलिस ने उसे घेरा तो वह बनियाठेर के जंगल की ओर भाग गया। बिलारी पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आसे को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो गोलियां लगीं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ राजेश तिवारी ने सीएचसी बिलारी पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
आरोपी के खिलाफ चार थानों में दर्ज हैं 11 मुकदमे
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी सात वर्षों से आपराधिक घटनाएं अंजाम दे रहा है। उसके खिलाफ चार थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप शादीशुदा है और पहले भी किशोरियों का अपहरण कर चुका है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिलारी थाने में तीन, थाना कुढ़फतेहगढ़ में दो, थाना शाहबाद में पांच और थाना चंदौसी में एक मुकदमा दर्ज है। थाना बिलारी में 2017 और 2021 में आरोपी आसे के खिलाफ किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें