मुरादाबाद। नागफनी पुलिस ने लोगों को ब्लैकमेल करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि नागफनी के नवाबपुरा निवासी मोहम्मद वाहिद ने आरोपी फैसल निवासी बाड़ा शाह थाना कोतवाली के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें वाहिद ने आरोप लगाया कि फैसल और उसके साथियों ने मिलकर उनकी भूमि का सीमांकन कराने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़प लिए थे।
काम न होने पर रुपये वापस देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये और मांगने लगा। आरोप है कि रकम मांगने के लिए वाहिद की पत्नी आरोपी फैसल के घर गई तो उसके साथ भी अभद्रता की थी।
महिला की तहरीर पर आरेेपी आरोपी फैसल उसके बहनोई इमरान, आरिफ, सेबू, फहीम और साकिर समेत छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।