फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी जेल में ही रहेगी बेटे का अपहरण कराने वाली मां शिखा और उसका प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के ध्रुव अपहरण कांड में आरोपी मां शिखा और उसके प्रेमी अशफाक को अभी जेल में ही रहना होगा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से जमानत पर सुनवाई फिर टल गई। अब अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार रामलीला मैदान के पास रहने वाले फाइनेंस कंपनी कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव का सात अगस्त को अपहरण कर लिया था। अगले दिन आठ अगस्त को ध्रुव गाजियाबाद के कौशांबी से बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ध्रुव की मां शिखा और तेलंगाना निवासी अशफाक व इमरान खान को गिरफ्तार किया किया था। पुलिस ने दावा किया था कि शिखा ने प्रेमी अशफाक संग घर बसाने के लिए अपने बेटे ध्रुव का अपहरण कराया था। तब से तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। आरोपी शिखा और अशफाक ने अपने अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के जरिये अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पक्ष दाखिल किया है। शुक्रवार को अदालत में जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से न्यायिक कामकाज ठप रहा। जिस कारण शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई टल गई। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) नितिन गुप्ता ने बताया कि हड़ताल की वजह से शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई है। अब इस मामले में 19 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें