फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुष्कर्म के मामले में उड़ीसा का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में उड़ीसा के अभिनीत आचार्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अभिनीत किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार मुगलपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी 27 मार्च की रात घर से गायब हो गई थी। पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ बहलाफुसला कर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच से पता चला कि उड़ीसा के गंजाम जिले के गंगापुर थानाक्षेत्र के गांव प्रताप लक्ष्मणपुर निवासी अभिनीत आचार्य ने किशोरी का बहलाफुसला कर अगवा किया है। थाना प्रभारी केके राणा ने बताया कि आरोपी अभिनीत आचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। किशोरी के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें