फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती के खुदकुशी की कोशिश करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के गांव में छेड़खानी से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र गांव निवासी किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को सुनील नाम का युवक फोन से परेशान करता था। पिता का आरोप है कि कई बार आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। जिससे परेशान होकर युवती ने आठ मार्च की दोपहर घर में जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे रामपुर के जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से उसे उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया था। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें