फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुष्कर्म का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल करने का आरोप है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा में रहने वाले महिला मझोला क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती है। महिला ने थाने में 14 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात डिलारी थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी सर्वेश से हुई थी। आरोप है कि नजदीकी बढ़ने पर उसने 9 मई 2025 को सर्वेश ने घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर किया। इस बीच आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो सोशल साइट पर अपलोड कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सर्वेश के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी सर्वेश कुमार को मझोला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें