मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमले के आरोपी अबु राफे को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। गलशहीद के असालपुरा निवासी फरदीन(19) पर 25 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे रामपुर रोड स्थित लवीना रेस्टोरेंट के पास चाकू से हमला कर दिया गया था। इस मामले में में फरदीन के पिता जीशान असालतपुरा निवासी अदीब आलम, रिहान और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 27 अक्तूबर को आरोपी अदीब आलम और रेहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि विवेचना में असालतपुरा निवासी अबु राफे का नाम सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।