बिलारी। अमरोहा जिले के थाना हसनपुर अंतर्गत ओसामाफी गांव निवासी ने बीती 14 मार्च को थाना बिलारी में रामपुर जिले के थाना सेफनी अंतर्गत सागरपुर गांव निवासी इमरान और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि दोनों आरोपी उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गए थे। बिलारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को तलाश कर लिया और उसके अपहरण के आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।