फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एक साथ टकराए 3 वाहन, मनोना धाम से पंजाब घर लौट रहा था परिवार; बाप-बेटे की मौत

Sun, 14 Jun 2026 10:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। एक के बाद एक पीछे से तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ मैजिक में सवार परिवार मनोना धाम से पंजाब घर लौट रहा था।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के सैदनगली में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पंजाब निवासी लक्ष्मण (65) और उनकी बेटी आशु (22) की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मनोना धाम से बहन का इलाज कराकर चंडीगढ़ लौट रही मैजिक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


इसके बाद घायलों की मदद के लिए रुके लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। एक के बाद एक पीछे से तीन वाहन भी टकरा गए।

पंजाब में मोहाली थानाक्षेत्र के ढकोली निवासी लक्ष्मण सिंह परिवार मनोना धाम से आशु का इलाज कराकर वापस लौट रहा था। जैसे ही मैजिक सैदनगली थानाक्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची तभी मैजिक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। 
विज्ञापन

इस दौरान मैजिक को लक्ष्मण का बड़ा बेटा दीपक चला रहा था। जैसे ही दीपक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और मैजिक सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए। 

चीखपुकार मचने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शींशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इसके चलते कई वाहन आपस में भिड़ गए और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

 

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में लक्ष्मण और उनकी बेटी आशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरिता (45), दीपक (38), दीपिका (30), राहुल (30), परी (5), नैतिक (3) और खुशप्रीत (4) समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि हादसे में घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मृतक पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें