फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली हाईवे पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पिकअप वाहन में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक दलजीत कश्यप (28) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय दलजीत अमरोहा से अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के नईबस्ती कश्यप कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे अमरोहा से बाइक पर सवार अपने लौट रहे थे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर के पास एनएचएआई की ओर से सड़क किनारे पिकअप वाहन खड़ा कर गड्ढा खोदकर कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान दलजीत की बाइक पिकअप वाहन में टकरा गई। इस हादसे में दलजीत घायल हो गए। सूचना पर पाकबड़ा थाने की पुलिस पहुंची और उन्हें दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर दलजीत के परिजन भी आ गए। उनके परिवार में एक भाई मंजीत और दो बहन मनी और कंचन हैं। एक साल पहले ही दलजीत की शादी मीनाक्षी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी गर्भवती हैं। दलजीत की मौत के बाद से पत्नी मीनाक्षी, पिता उमेश कश्यप, मां कृष्णा कश्यप समेत परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें