फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीट लाक करने में आ रही समस्या को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोमुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में स्नातक में एडमिशन के दौरान समर्थ पोर्टल पर सीट लाक करते समय ओटीपी जनरेट नहीं हो रही है। इसके कारण अभी तक कॉलेज के 20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की सीट लाक नहीं हो पाई है। इस समस्या को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्य व्रत सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी महानगर मंत्री गौरव छत्री ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खामियों के कारण कॉलेज के 20 छात्र-छात्राओं का स्नातक में सीट लाक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि परास्नातक में एडमिशन के साथ छात्र-छात्राओं की संपूर्ण जानकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के समय ही दी जानी चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं को सीट लाक करने में कोई समस्या न हो। कॉलेज में बीएससी बायो में 560 सीट है, जबकि पंजीकरण एक हजार से अधिक होते हैं। इसके कारण बचे हुए विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पाते हैं। हमारी मांग है कि कॉलेज में बीएससी मैथ की तरह ही बीएससी बायो में सीटें बढ़ाई जाए। महाविद्यालय में बीबीए में सीटों की संख्या कम है। बीबीए में भी सीटें बढ़ाई जाए। इसके साथ ही परास्नातक एमएससी जूलॉजी और एमएससी बॉटनी में भी 20-20 सीटें बढ़ाई जाए। इस मौके पर विभाग संयोजक रितिक चौहान, महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोड़ा, साहिल कटारिया, हिंदू कॉलेज इकाई मंत्री निशांत चौहान, आयुष, साहिल राघव, प्रतीक, हर्षित, सुमित, उदय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें