फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एबीवीपी ने डीएमके सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क पर तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने डीएमके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रांत सहमंत्री सचिन सिंह ने कहा कि विश्व कप क्रिकेट के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेल चल रहा था। मुकाबले की शुरुआत में ही दर्शकों के हाथ से सुरक्षाकर्मियों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज छीनकर डस्टबिन में फेंक दिया, जो काफी अपमानजनक है। इस शर्मनाक हरकत के विरोध में अखिल एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क के नजदीक तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतला फूंक किया। परिषद ने चेताया कि ऐसे गंभीर कृत्य के लिए डीएमके सरकार को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए।
विभाग संयोजक अमन शर्मा ने आरोप लगाया कि डीएमके से संबंधित अशोक सिगामनी के नेतृत्व में तमिलनाडु पुलिस और टीएनसीए द्वारा भारत की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज को कूड़ेदान में फेंका गया। यह राष्ट्र की गरिमा को अपमानित करने वाला कृत्य हैं। इसे एक षड्यंत्र के तहत किया गया है। तमिलनाडु पुलिस के जवान इस कृत्य में शामिल थे। ऐसे लोगों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश से मंत्री सचिन सिंह, अमन शर्मा, गौरव क्षत्रिय, अस्मित चौधरी, अमित कुमार, सनी सिंह, छविनाथ अरोड़ा, ईशान यादव, अनिकेत चौहान, अंशुल सैनी, अनिकेत, आलोक यादव, आयुष, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें