ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 27 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे घर से गोबर डालने के लिए गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसकी इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।