फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल सेल्फ स्टडी और कड़ी मेहनत से अभिषेक बने प्रवर्तन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के टीडीआई सिटी निवासी मेधावी युवा अभिषेक सिसोदिया(30) ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाई है। शुक्रवार देर शाम को साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई है। अभिषेक को इसमें 66वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनका चयन ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद कॉलेज से टाटा केमिकल्स में उनका चयन हो गया। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था। नौकरी से इस्तीफा देकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने 2017 से 2019 तक तीन बार यूपीएसई की प्रारंभिक परीक्षा की। मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन उसके आगे की बाधा नहीं पार कर पाए। उनका कहना है कि सिविल सर्विसेज को लेकर अभी दो प्रयास शेष हैं। वह लगातार करते रहेंगे। अभिषेक के पिता आलोक कुमार सिंह रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी मां नीलम सिंह रेलवे में ऑडिटर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें