कांठ। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह विशेष कैंप लगाकर लोगों की आभा आईडी बनाने का कार्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया गया। इस समय शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के हर सदस्य की आभा आईडी बनवाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी 177 गांवों के ग्रामीणों की आभा आईडी बनाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने विकास खंड छजलैट की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सलेमपुर पहुंचकर आभा आईडी के कार्य का निरीक्षण किया। संवाद