फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रा की आत्महत्या मामले को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी की छेड़खानी से परेशान छात्रा की आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में पांच माह बाद भी कार्रवाई नहीं की है। आप नेताओं ने डीएम से इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन कुंदरकी क्षेत्र में इंटर की छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में पूरी घटना का विवरण दिया था। इस मामले में लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया था कि होली के दिन युवक विकेस ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उसने छात्रा के साथ मारपीट की थी। जनता के आंदोलन के बाद एसएसपी ने संबंधित दरोगा को निलंबित कर केस दर्ज किया। सीओ और एसडीएम ने झूठा आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। घटना के पांच माह बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका। आरोप लगाया कि घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ दिया था। गुस्साए लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एडीएम प्रशासन ने इस मामले में ज्ञापन लिया और डीएम मानवेंद्र सिंह से वार्ता कराई। डीएम ने इस मामले में आप कार्यकर्ताओं से बातचीत कर भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें