मुरादाबाद। सोनकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो बाइकों की भिडंत हो गई। इस हादसे में सोनकपुर के मड़वा निवासी प्रेमवीर (20) की मौत हो गई। प्रेमवीर (20) शनिवार सुबह वह बड़ी बहन भावना को सरथल खेड़ा स्थित कॉलेज में छोड़ने गया था। बहन को कॉलेज में छोड़ने के बाद वह करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में प्रेमवीर और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रेम वीर को मृत घोषित कर दिया। प्रेमवीर के परिवार में पिता अतर सिंह, मां अनीता और चार बड़े भाई सुनील, किशन, दानवीर और किशनवीर, बहन भावना हैं।