फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कटघर में युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मां बेटे ने पीड़िता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि विरोध करने पर आरोपी और उसकी मां ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कटघर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। घर के सामने रहने वाले तंजीम ने उसके साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा था। पीड़िता ने बताया कि एक अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे तंजीम और उसकी मां जबरन घर में घुस आए और मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें