फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी से नाराज युवती ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। प्रेमी से नाराज युवती ने अपनी बहन के घर जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के घर जाकर शादी करने की जिद कर रही थी। परिजनों के इन्कार करने पर उसने जहर खाने का कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नयागांव मझोला निवासी युवती की बड़ी बहन की शादी मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हुई है। युवती अपनी बहन के घर आती जाती थी। इस कारण उसका बहन के पड़ोसी अमित से नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच चार साल से संबंध था। शनिवार की शाम छह बजे युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इस दौरान उसने अमित से शादी करने की जिद करने लगी। अमित के परिजनों ने कहा कि उससे शादी नहीं हो सकती है। इस पर युवती अपनी बहन के घर चली गई। उसने बहन के घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर नजदीक के निजी अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई जाएगी। वहीं सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जानकारी हासिल की है। घटना के कारणों का पता चल गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस विवेचना कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें