मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों में हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे युवक को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिविल लाइंस के सराय खालसा गंज गुरहट्टी निवासी विकास शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे वह घर के बाहर गली में बाइक पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के हनी कुमार व दीपक ने मोहल्ले में होली मिलने आए मेहमानों के साथ मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने मोहल्ले के ही केतन यादव को भी धक्का दिया। विकास ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपी हनी, दीपक आनंद ,आयुष, अमन और अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।