फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिश्तेदारी में आए युवक की सीढि़यों से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बरवाला खास गांव में शुक्रवार की देर रात सीढि़यों से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह ममेरी भाभी को बच्ची पैदा होने की खुशी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के मदारपुरा निवासी प्रमोद कुमार(30) की ननिहाल मूंढापांडे के बरवाला खास गांव में है। बृहस्पतिवार को प्रमोद के ममेरे भाई कल्लू की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रमोद अपने पिता महा सिंह को साथ लेकर बरवाला खास गांव में आया था। खाना खाने के बाद प्रमोद मकान की छत पर सो गया था। बारिश होने पर नीचे आ रहा था। सीढि़यों से उतरते समय पैर फिसल गया। सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें