फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरों की घेराबंदी कर रहे युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद गांव में मंगलवार रात चोर आने की सूचना से हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ खेतों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने फायरिंग की तो एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। चरई के खेत में चोरों के छिपे होने की बात सुनते ही गांव वालों ने चारों ओर से खेत की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों की ओर से की गई फायरिंग में निकले छर्रे गांव के एक युवक को लग गए, जिससे वह घायल हो गया।
घायल को आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास भेजा गया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। इस कारण किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें