फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र की शंभू वाली मिलक निवासी 25 वर्षीय हारुन बुधवार सुबह डीयर पार्क के पास घायल हालत में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और घायल को वहां से उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती करा दिया। यहां हारुन ने बताया कि वह एक लाख 25 हजार रुपए लेकर इमरान के घर गया था। उससे इमरान से पीतल का सामान लेना था। हारुन का कहना है कि इमरान ने उससे कहा कि माल फर्म का मुंशी देगा। रकम उसके सामने देना ठीक नहीं है। इसलिए पैसे मुझे ही दे दो। हारुन का कहना है कि उसने इमरान को रकम दे दी थी। इसके बाद वह इमरान के साथ बाइक पर सवार होकर डीयर पार्क पहुंच गया था। आरोप है कि यहां इमरान के ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी गजेेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें