फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रंजिश में युवक के साथ मारपीट

Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कई महीने पहले हुए झगड़े के रंजिश में गांव के ही युवकों ने दुकान पर बाल कटवा रहे युवक पर हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उस पर प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल का इलाज कराया।
विज्ञापन

कांठ के गांव बेगमपुर निवासी कोशिंद्र सिंह की चचेरी बहन की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात के आने से पूर्व वह गांव में ही दुकान पर बाल कटवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले दो युवक आए और रंजिशन उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इनमें से एक ने पर तमंचा था और उसने सिर पर प्रहार कर कोशिंद्र को घायल कर दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा, जिस पर पुलिस ने उसे मेडिकल और इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन

फोटो सं. 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें