मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रंजिश में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी तालिब हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे मारुफ के साथ 22 फरवरी को दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में मारुफ ने मझोला थाने में रिहान, उसके भाई सुऐब, शबाना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। 28 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे वह घर से निकाल कर बाहर जा रहा था। इसी दौरान शबाना, रिहान और एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि चाकू से भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गई। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।