फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने की दूसरी शादी की कोशिश पत्नी के मैरिज हाॅल पहुंचने पर टली बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलारी। पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने की जा रहे युवक की पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस पहली पत्नी को साथ लेकर मैरिज हॉल में पहुंची तो हंगामा होने लगा। लड़की पक्ष और बिचौलिए में नोकझोंक शुरू हो गई।
हंगामे की वजह से युवक बरात लेकर नहीं आया और युवती के परिजन घर लौट गए। अब इस मामले में समझौते की कवायद चल रही है।
मुरादाबाद जिले में थाना बिलारी के गौराशाहगढ़ गांव निवासी युवती का रिश्ता संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत पैगा रफातपुर गांव निवासी युवक से तय हुआ था। क्षेत्र के सहसपुर में हाईवे किनारे स्थित एक फार्म हाउस में शादी का कार्यक्रम तय हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार शाम फार्म हाउस में मेहमान और बरातियों के लिए भोजन तैयार कराया गया और बरात आने पर उसके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान एक महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि पैगा रफातपुर के जिस युवक का रिश्ता गौरा शाहगढ़ में तय होकर सहसपुर में बरात आ रही है वह उस युवक की पत्नी है।
महिला के अनुसार उसके और पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इस कारण वह मायके में रह रही है। पति उसे धोखा देकर और दूसरे लड़की पक्ष से असलियत छिपाकर शादी कर रहा है।
इसके बाद पुलिस महिला को साथ लेकर फार्म हाउस पहुंच गई। लड़की पक्ष को जब यह पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है, तब लड़की पक्ष ने बिचौलिया से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी होने पर दूल्हा पक्ष वाला देर रात तक बरात लेकर नहीं आए। अधिकतर मेहमान भी रात को ही अपने घरों को लौट गए। दुल्हन बनी युवती भी अपने हाथों में मेहंदी लगाए मायूस होकर परिजनों के साथ वापस लौट गई। मंगलवार को रिश्तेदार लड़की व लड़का पक्ष में समझौता कराने की कवायद में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें