सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र के ग्राम सुरजन नगर निवासी मोहम्मद उमेर (18) रामगंगा नदी के किनारे मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से कुंड में बह गया। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर उमेर की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
मंगलवार को लगभग 4:00 बजे उमेर अपने साथियों के साथ ग्राम लालापुर पीपलसाना के पास रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। वह रामगंगा नदी के किनारे बने कुंड में अकेला मछली पकड़ने के लिए कांटे लग रहा था। उसके साथी उससे दूरी पर थे। उमेर का कांटे लगाते समय पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया।
जब तक उसके साथी पहुंचे वह पानी में बह गया। सूचना पर चौकी पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान चलाकर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। उमेर के डूबने की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उमेर इस समय आईटीआई कर रहा था। चौकी इंचार्ज ओंकार सिंह का कहना है एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है एनडीआरएफ की टीम पहुंचने पर सर्च अभियान चलाय। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोरों तलाश की जा रही है।
लगभग दो माह पूर्व जसपुर निवासी फिरोज ग्राम बल्लमगढ़ के पास रामगंगा नदी में मछली पकड़ते समय डूब गया था उसका शव अगले दिन स्थानीय गोताखोर ने तलाशा था।