फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शोभायात्रा देखकर गांव जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। दुर्गाअष्टमी पर रविवार की रात निकाली गई शोभायात्रा देखकर गांव वापस जा रहे युवक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैसरा निवासी प्रशांत (18) रतिराम रविवार की रात गांव केे ही निरजंन व पंकज के साथ मां भगवती की शोभा यात्रा देखने आया था। मध्य रात्रि करीब 12 बजे वह गांव वापस जा रहा था। बाईपास मार्ग पर लायंस कन्या इंटर कालेज के पास एक ट्रक ने प्रशांत को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुaच गई। मृतक युवक के परिजन भी मौके पर आ गए थे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। वह प्रशांत के शव को अपने साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें