फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तार जोड़ते समय करंट लगने से खंभे से गिरा युवक, गई जान

विज्ञापन
मृतक सुखराम का फाइल फोटो: स्रोत- परिजन
विज्ञापन
धनारी। गांव सलेमपुर भूड़ निवासी सुखराम (27) की शुक्रवार सुबह दस बजे नलकूप का तार जोड़ते समय करंट लगने से खंभे से गिरकर मौत हो गई। सुखराम के पिता ने गांव के ही एक युवक समेत दो लोगों पर घर से बुला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के सलेमपुर भूड़ निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उसके बेटे सुखराम को शुक्रवार सुबह गांव का ही एक युवक अपने एक साथी के साथ घर आया और बेटे को नलकूप की लाइन जोड़ने के लिए बुलाकर ले गया। बेटा खंभे पर चढ़कर नलकूप के तार को पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से जोड़ रहा था। हाईटेंशन लाइन से तार जोड़ते समय करंट आ गया और सुखपाल करंट लगने से खंभे से नीचे आ गिरा। इसके बाद साथी युवक उसे बहजोई सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बिना शटडाउन लिए उसके बेटे से नलकूप की लाइन हाईटेंशन लाइन से जुड़वाई गई। इससे उसकी मौत हुई है। मौके से आरोपी युवक भाग निकला। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक युवक की बिजली के करंट से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें