फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का दबाव बनाने के लिए युवक ने पिया पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने को पेट्रोल पी लिया। उसने अपने शरीर पर भी पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने और धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नागफनी बंगला गांव निवासी विशाल की मां ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल उसके बेटे का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिससे वह शादी करना चाहता है। कुछ दिन पहले भी बेटे ने जान देने की कोशिश की थी। मंगलवार की दोपहर वह सब्जी बेचने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे उसे पता चला कि बेटे ने पेट्रोल पी लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर भी पहुंच गई औ युवक को जिला अस्पताल ले गई।
जहां उसे भर्ती करा दिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि विशाल उस पर 15 दिन से शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने ने नागफनी थाने में उसके खिलाफ मंगलवार की सुबह तहरीर भी दी थी। इसकी जानकारी होने पर विशाल ने दबाव बनाने को पेट्रोल पिया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें