फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तरणताल में युवक की डूबकर मौत, संचालक ताला लगाकर भागा

Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। तरणताल में नहाने समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर संचालक तरणताल में ताला लगाकर भाग गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला वार्ड 12 बंजारान निवासी वेद प्रकाश उर्फ भूरे का बेटा रोनित नायक (25 ) उत्तराखंड के काशीपुर रोड पर स्थित एक पेपर मिल में काम करता था। वह शनिवार शाम 6:00 बजे फैक्टरी से ड्यूटी कर घर आ रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास काशीपुर रोड पर तरणताल में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया और वह अचानक डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद संचालक तरणताल पर ताला लगाकर वहां से भाग गया। परिजन बेहोश रोनित को काशीपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंचे। इधर कुछ लोगों ने तरणताल के मालिक से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें