फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थ्रेसर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थानाक्षेत्र के चतरपुर नकटाखेड़ा में सोमवार की रात गेहूं निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मूंढापांडे के चतरपुर नकटाखेड़ा निवासी राजीव (30) अपने मौसा अमर सिंह के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। सोमवार की करीब रात 11 बजे वह अपने चाचा प्रेमपाल के यहां गेहूं निकालने गया था। इस दौरान ट्रैक्टर बंद करने बाद वह थ्रेसर पर चढ़ गया और ढक्कन खोलकर उसकी सफाई करने लगा। राउंड तेज होने के कारण उसकी शर्ट की आस्तीन उसमें फंस गई और अंदर की ओर चला गया। साथियों ने उसे बाहर निकला लेकिन तब तक उसकी उसकी मौत हो गई। राजीव के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौैंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें