फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गृहक्लेश में युवक ने जहर खाकर दी जान

Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव बिचौला ढूकी निवासी अरविंद (30) ने रविवार की दोपहर गृहक्लेश में जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिचौला ढूकी निवासी अरविंद की शादी नौ साल पहले संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर गांव निवासी कुमकुम के साथ हुई थी। अरविंद और कुमकुम का एक छह साल का बेटा विकास कुमार है। घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी बेटे के साथ मायके चली गई थी। जिससे अरविंद परेशान रहता था।
पिता सुरेश सिंह के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 अरविंद लड़खड़ाता हुआ घर को आया और उल्टी करने लगा। गांव में ही निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसके जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई। हालत गंभीर होने पर बिलारी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान अरविंद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें