फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला थाने के पास गोली मारकर महिला चौकीदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने के पास सोमवार की शाम सात बजे प्लॉट की चौकीदारी कर रही महिला नन्हीं (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला अपने पोते, धेवते और धेवती के साथ इफ्तारी के बाद प्लॉट के एक कोने में बने आवास के बाहर बैठी थी। चीख पुकार सुनकर महिला का बेटा और बेटी भी मौके पर आ गए। बेटे ने दौड़ाकर एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे प्लाॅट पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप संचालक अरमान का मझोला थाने के पास समृद्धि विहार से सटा हुआ एक प्लॉट है। कुंदरकी के ऊंचाकानी निवासी नन्हीं इस प्लॉट पर पिछले 15 साल से चौकीदारी कर रही थी। नन्हीं के पति अब्दुल हमीद की पहले ही मृत्यु हो गई थी। नन्हीं के दो बेटे महबूब और याकूब और दो बेटियां अरमाना और गुलशन हैं। अरमाना और याकूब गांव में रहते हैं जबकि महबूब अपनी पत्नी नजराना बेटे मो. आशिक के साथ इसी प्लॉट में दूसरी साइड में झुग्गी बनाकर रह रहा है जबकि गुलशन अपनी बेटी सायरीन और बेटे हसन को साथ लेकर इसी प्लॉट में रहती है। महबूब ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे इन्हीं इफ्तारी के बाद झोपड़ी के बाहर बैठी थी। जबकि पोता मो. आशिक, धेवता हसन खेल रहे। धेवती सायरीन कमरे में थी। इसी दौरान चार पांच बदमाश प्लॉट में घुस आए। उन्होंने इफ्तारी में क्या बनाया है पूछा। इसी दौरान बदमाश ने पिस्टल से नन्हीं की गर्दन के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी बदमाश मौके से भागने लगे। इसी दौरान महबूब अपने गांव से लौट रहा था जबकि उसकी बहन गुलशन मजदूरी करने के बाद दूध लेकर आ रही थी। महबूब ने पैदल भाग रहे एक बदमाश का दूर तक पीछा किया और उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें