फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी का वादा कर बरेली निवासी एक गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की ओर से शनिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार काम के सिलसिलें में दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहने के दौरान उसकी मुलाकात बरेली जिले के थाना फरीदपुर अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी अनस से हुई। युवती के अनुसार अनस ने उससे शादी करने का वादा किया। युवती द्वारा यह बात अपने माता पिता को बताने पर चार नवंबर 2025 को अनस से उसकी मंगनी की रस्म पूरी कर दी गई।
युवती का आरोप है कि 28 जुलाई 2024 को दिल्ली के पार्क में अनस उसे बुलाकर ले गया और उसकी मर्जी के बगैर गलत काम किया। जब उसने अनस से ऐसा करने के लिए मना किया तब कहने लगा कि हमारी शादी होना तय हो गया और अब वह पति पत्नी हैं। आरोप है कि बाद में भी अनस ने कई बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि बीती 24 अप्रैल की सुबह जब उसके घरवालों ने अनस और उसके परिवार के मुस्कान, रहनुमा और आसिफ से शादी करने की बात की तब वह गाली देने लगे और शादी करने से इंकार किया। यह भी कहने लगे कि यदि शादी से पहले दो लाख रुपये नकद और कार नहीं दोगे तब वह शादी करने पर कोई विचार नहीं करेंगे। पुलिस ने अनस, मुस्कान, रहनुमा और आसिफ आदि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें