फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश में मकान गिरने से मलबे में दबकर महिला घायल

Tue, 08 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के चांदपुर गनेश गांव में सोमवार सुबह बारिश में गिरे मकान के मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। बिहारीलाल की विधवा चंपा देवी का चांदपुर गनेश गांव में ग्वालखेड़ा संपर्क मार्ग पर मकान बना हुआ है। इस मकान की दीवारों में ईंटों के साथ सीमेंट के मसालों के बजाए मिट्टी का गारा लगा हुआ था। छत पर यूकेलिप्टिस के गोले डालकर मिटटी बिछा दी गई थी। सोमवार सुबह चंपा देवी के दोनों बेटे मजदूरी पर गांव में धान की रोपाई करने गए थे और वह अपने घर में अकेली बैठी हुई थी। सुबह लगभग दस बजे तेज बारिश होने और हवा चलने के दौरान उसके मकान की दीवारें और छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर स्वयं चंपा देवी घायल हो गई तथा उसकी भैंस के बच्चे को भी चोटें आईं। पड़ोसियों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर चंपा देवी को निकाला। चंपा देवी ने गांव में ही निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें